Diogo Jota Death: लिवरपूल के स्टार फुटबॉलर की सड़क दुर्घटना में मौत, 10 दिन पहले हुई थी शादी

Diogo Jota Death: फुटबॉल जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है दरअसल लिवरपूल जैसे महान क्लब और पुर्तगाल राष्ट्रीय टीम के स्टार फुटबॉलर डियोगो जोटा की एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई है। डियोगो की 10 दिन पहले ही शादी हुई थी।

Diogo Jota Death: स्पेन के ज़मोरा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में लिवरपूल और पुर्तगाल के फॉरवर्ड डियोगो जोटा की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डियोगो और उनके भाई आंद्रे सिल्वा का निधन स्पेन के उत्तर-पश्चिमी शहर ज़मोरा के पास हुए हादसे में हुआ। हैरानी की बात यह है कि डियोगो ने महज 10 दिन पहले ही अपनी शादी रचाई थी।

Diogo Jota

डियोगो जोटा (फोटो- X)

पत्नी और तीन बच्चों को छोड़कर गए डियोगो

डियोगो जोटा अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। एक आधिकारिक बयान में बताया गया है कि "A-52 हाइवे (पालासिओस डी सानाब्रिया) पर हुए हादसे में दो युवाओं की मौत हो गई। वाहन में आग लग गई, जिसके बाद आग आसपास के पेड़-पौधों में फैल गई। दोनों की उम्र 28 और 26 साल थी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।"

End of Feed