दर्द बहुत ज्यादा है... फीफा विश्व कप खिताब से चूकने के बाद लियोनेल मेसी ने लिखा भावुक पोस्ट

Lionel Messi Emotional Post: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल मैच में स्पेन ने एकतरफा मुकाबले में जिस तरह डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना को शिकस्त दी, उसने दुनिया को हैरान किया और अर्जेंटीनी खिलाड़ी भी सदमे हैं। अपना आखिरी विश्व कप खेल चुके अर्जेंटीना के महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने इस बार के बाद सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्टल लिखा है।

लियोनेल मेसी की कप्तानी वाली अर्जेंटीना की टीम फाइनल में स्पेन से 0-1 से हार गई और वर्ल्ड कप ट्रॉफ़ी को लगातार दूसरी बार जीतने वाली तीसरी टीम नहीं बन पाई। स्पेन के उलट, अर्जेंटीना फाइनल तक के सफ़र में अपने सभी मैच जीती थी और उम्मीद थी कि वे अपना शानदार फ़ॉर्म जारी रखेंगे। लेकिन तीन बार की चैंपियन टीम का प्रदर्शन बहुत खराब रहा और वे कोई गोल नहीं कर पाए। फ़ाइनल जीतकर स्पेन दो बार की वर्ल्ड कप चैंपियन बन गई। फ़ाइनल के एक दिन बाद, लियोनेल मेसी ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया और कहा कि फ़ाइनल में हार का दर्द "बहुत ज़्यादा" है।

Lionel Messi Writes Emotional Post On Social Media After Losing FIFA World Cup Final

लियोनेल मेसी ने लिखा भावुक पोस्ट

मेसी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "दर्द बहुत ज़्यादा है, इस ज़ख्म को भरने में समय लगेगा। लेकिन मैं उन सभी अच्छी चीज़ों को याद रखना चाहता हूं, उन सभी मैचों को जिनमें हमने अपना सब कुछ झोंककर बाज़ी पलटी और उन पलों को जो हमेशा हमारी यादों में रहेंगे। मैं पूरे देश के उस समर्थन को हमेशा याद रखूंगा जिसने, इस ग्रुप की मेहनत और कोशिशों के साथ मिलकर, हमें एक बार फिर दुनिया की बेहतरीन टीमों में शामिल किया। आज, हमने जो हासिल किया है उसकी अहमियत समझना मुश्किल है... लेकिन यह ग्रुप सच में लगातार दो वर्ल्ड कप फाइनल तक पहुंचा है।"

End of Feed