ARG vs UAE: फीफा विश्व कप अभ्यास मैच में अर्जेंटीना ने यूएई को 5-0 से रौंंदा, मेस्सी का भी गोल

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 17, 2022, 03:08 PM IST

Argentina vs UAE, FIFA World Cup 2022: मेस्सी विश्व कप से पहले अर्जेन्टीना के अंतिम अभ्यास मैच के दौरान पूरे समय मैदान पर रहे और इस दौरान गोल भी दागा जिससे उनकी टीम ने यूएई को 5-0 से हरा दिया। खिताब के प्रबल दावेदारों में शामिल अर्जेन्टीना ने इसके साथ ही अपने अजेय क्रम को 36 मैच तक पहुंचा दिया।

स्टार खिलाड़ी लियोनल मेस्सी विश्व कप से पहले अर्जेन्टीना के अंतिम अभ्यास मैच के दौरान पूरे समय मैदान पर रहे और इस दौरान गोल भी दागा जिससे उनकी टीम ने यूएई को 5-0 से हरा दिया। खिताब के प्रबल दावेदारों में शामिल अर्जेन्टीना ने इसके साथ ही अपने अजेय क्रम को 36 मैच तक पहुंचा दिया।

Lionel_Messi_AP

लियोनेल मेस्सी (AP)

मेस्सी ने मध्यांतर से पहले टीम की ओर से चौथा गोल दागा। इससे पहले उन्होंने जूलियन इवारेज की गोल करने में मदद भी की जिन्होंने 17वें मिनट में अर्जेन्टीना को बढ़त दिलाई। टीम की ओर से एंजेल डि मारिया ने दो गोल दागे जबकि जोकुन कोरिया ने एक गोल किया।

End of Feed