खत्म हुआ सफरः महान मेसी ने लाखों फैंस की नम आंखों के बीच खेला आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच, यहां हिंदी में पढ़ें उनकी अंतिम स्पीच

Lionel Messi Retires With Last International Match: अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनो आयर्स में स्टेडियम के अंदर व बाहर मौजूद लाखों फैंस की मौजूदगी के बीच महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला। इस मुकाबले के बाद मेसी ने भावुक विदाई स्पीच में क्या कुछ कहा, यहां जानिए।

KEY HIGHLIGHTS
  • लियोनेल मेसी ने खेला अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच
  • शानदार खिलाड़ी का स्वर्णिम करियर हुआ समाप्त
  • मेसी ने अंतिम मैच में गोल किया, दी भावुक स्पीच

Lionel Messi Retires From International Football: अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अपने देश की राजधानी में आयोजित हुए बेनिन के खिलाफ अंतिम अंतरराष्ट्रीय मुकाबले (फ्रेंडली मैच) के साथ अपने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल करियर को अलविदा कह दिया। मेसी ने फीफा विश्व कप 2026 फाइनल में हार के बाद ये फैसला सुना दिया था लेकिन उनके देश के फैंस व फुटबॉल संघ इस महान खिलाड़ी को एक आखिरी विदाई देना चाहता था, जिसके लिए भव्य तैयारियों के साथ एक अंतिम मुकाबले का प्रस्ताव रखा गया था।

Lionel Messi Farewell Match Report And Speech

लियोनेल मेसी ने खेल लिया अपना आखिरी मैच, अंत में दी भावुक स्पीच (AP/X)

अर्जेंटीना और बेनिन टीम के बीच खेले गए इस अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडली मुकाबले में खचाखच भरे मैदान में एक स्टेडियम के आकार की जर्सी के साथ राष्ट्रीय गान गाया गया। उसके बाद मैच शुरू हुआ और पहले हाफ में कोई गोल नहीं हुआ। बेनिन के डिफेंसिव गेम ने अर्जेंटीना को पहले हाफ में गोल से वंचित रखा। इसके बाद दूसरे हाफ में आखिरकार अर्जेंटीना का पहला गोल 48वें मिनट में आया जब निकोलस ओटमंडी ने गेंद गोल के अंदर पहुंचाई।

End of Feed