रिटायरमेंट के बाद भी कम नहीं हुई मेसी की चमक, पहले ही मैच में ढाया कहर

Lionel Messi: अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कहने के बाद लियोनेल मेसी का जादू बरकरार है। रिटायरमेंट के बाद अपने पहले मैच में मेसी ने जबरदस्त खेल दिखाया। इंटर मियामी और अटलांटा यूनाइटेड के बीच खेले गए मुकाबले के हीरो मेसी ही रहे।

Lionel Messi: अर्जेंटीना के लिए अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कहने के बाद लियोनेल मेसी का जादू बिल्कुल भी कम नहीं हुआ है। संन्यास के ऐलान के बाद अपने पहले ही क्लब मैच में मेसी ने ऐसा खेल दिखाया कि फैंस एक बार फिर उनके दीवाने हो गए। शनिवार रात इंटर मियामी और अटलांटा यूनाइटेड के बीच खेला गया मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा, लेकिन इस मैच के हीरो मेसी ही रहे जिन्होंने अपनी टीम के दोनों गोल बनवाए। तेज बारिश और बिजली के कारण मैच डेढ़ घंटे की देरी से शुरू हुआ था। इसके बावजूद स्टेडियम खचाखच भरा था और जब 38 वर्षीय मेसी वॉर्म-अप के लिए मैदान पर आए तो पूरा स्टेडियम उनकी तालियों से गूंज उठा।

Messi (2)

लियोनल मेसी (फोटो साभार- @MLS)

मेसी रहे मैच के हीरो

मैच का पहला गोल इंटर मियामी ने मेसी की बदौलत ही किया। 32वें मिनट में मेसी ने शानदार कॉर्नर किक ली, जिस पर कासेमिरो ने बेहतरीन हेडर से गेंद को गोल में डालकर टीम को 1-0 से आगे कर दिया। हालांकि अटलांटा ने कुछ ही मिनटों में मिगुएल अल्मिरोन के गोल से स्कोर 1-1 कर दिया।इसके बाद फिर मेसी ने अपना जलवा दिखाया। उन्होंने एक बेहतरीन लॉफ्टेड पास से तेलास्को सेगोविया को गेंद दी। सेगोविया ने तुरंत गेंद लुइस सुआरेज की तरफ बढ़ाई और सुआरेज ने हाफ टाइम से ठीक पहले शानदार गोल कर मियामी को फिर से 2-1 से आगे कर दिया। यह सुआरेज का इस सीजन का 12वां गोल था।

End of Feed