लियोनेल मेस्सी का डबल धमाल, पीएसजी और तीन अन्य टीमें चैंपियंस लीग में आगे बढ़ीं

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 26, 2022, 08:19 PM IST

UEFA Champions Leeague results: मेस्सी के दो गोल से पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने मंगलवार को यहां मकाबी हेइफा को 7-2 से हराया और चैंपियन्स लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाली चार टीम में शामिल रहा। विश्व कप से पहले मेस्सी का शानदार फॉर्म देखने लायक है।

स्टार खिलाड़ी लियोनल मेस्सी के दो गोल से पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने मंगलवार को यहां मकाबी हेइफा को 7-2 से हराया और चैंपियन्स लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाली चार टीम में शामिल रहा। विश्व कप से पहले शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए मेस्सी ने 19वें और 44वें मिनट में गोल दागे। काइलन एमबापे (32वें और 64वें मिनट) ने भी दो गोल किए जबकि नेमार (35वें मिनट) और कार्लोस सोलर (84वें मिनट) ने एक-एक गोल किया। सीन गोल्डबर्ग ने 67वें मिनट में पीएसजी के लिए आत्मघाती गोल भी किया।

messi_neymar_AP

मेस्सी और नेमार (AP)

मकाबी हेइफा के लिए दोनों गोल अब्दुल्ये सेक ने 38वें और 50वें मिनट में किए। इस जीत से ग्रुप एच में पीएसजी और बेनफिका का शीर्ष दो में रहना तय हो गया। अंतिम दौर के मुकाबले से पहले दोनों टीम के 11 अंक हैं। पीएसजी और बेनफिका के अलावा चेल्सी और बोरूसिया डोर्टमंड भी अंतिम 16 में जगह बनाने में सफल रहे।

End of Feed