FIFA World Cup 2026: अर्जेंटीना और मेसी ने बनाया रिकॉर्ड, जॉर्डन को 3-1 से हराया; नॉकआउट में केप वर्डे से होगा मुकाबला

अर्जेंटीना टीम और महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने रविवार को इतिहास के पन्नों में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों से दर्ज करा लिया। मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप में लगातार 7 मैचों में गोल करने का एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जिसे आज तक दुनिया का कोई भी खिलाड़ी नहीं छू सका। मेसी ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि जॉर्डन के खिलाफ खेले गए ग्रुप-J के आखिरी मुकाबले में हासिल की।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अर्जेंटीना टीम और महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने रविवार को इतिहास के पन्नों में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों से दर्ज करा लिया। मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप में लगातार 7 मैचों में गोल करने का एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जिसे आज तक दुनिया का कोई भी खिलाड़ी नहीं छू सका। मेसी ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि जॉर्डन के खिलाफ खेले गए ग्रुप-J के आखिरी मुकाबले में हासिल की। वहीं, अर्जेंटीना ने भी लीग स्टेज में सभी मैच जीतने का रिकॉर्ड बनाया।

Argentina vs Jordan

अर्जेंटीना और मेसी ने रचा इतिहास। फोटो- AP

मौजूदा डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने जॉर्डन को 3-1 से हराकर और ग्रुप-J में टॉप स्थान पक्का करके फीफा वर्ल्ड कप 2026 का ग्रुप स्टेज में सभी मैच जीतने का रिकॉर्ड बनाया। वहीं, इस मैच में वह 60वें मिनट में बतौर सब्स्टीट्यूट मैदान पर उतरे थे और महज 20 मिनट के भीतर (80वें मिनट में) गोल दागकर उन्होंने इस मौजूदा टूर्नामेंट का अपना छठा गोल पूरा किया।

End of Feed