ओलंपिक से मुक्केबाजी के बाहर होने पर टूटा महान बॉक्सर जोंस का दिल, बताया भारत जैसे देशों को होगा ये नुकसान

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 19, 2022, 06:24 PM IST

अमेरिका के महान बॉक्स रॉय जोंस जूनियर ने ओलंपिक से मुक्केबाजी के बाहर होने पर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि भारत जैसे जेशों में उभरते मुक्केबाज दिशाहीन हो जायेंगे। बता दें कि जोंस ने आईओसी कार्यकारी समिति को एक खुला पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने मुक्केबाजी को बाहर किये जाने के संबंध में फैसले पर दोबारा विचार का अनुरोध किया।

नई दिल्ली: अमेरिका के महान मुक्केबाज रॉय जोंस जूनियर को लगता है कि ओलंपिक से मुक्केबाजी के बाहर किये जाने से भारत जैसे देशों में इस खेल में ‘नये सितारे खोजने’ की उम्मीद कम हो जायेगी क्योंकि उभरते हुए मुक्केबाजों पास आगे बढ़ने के लिये कोई दिशा नहीं होगी। लास एजिंल्स 2028 ओलंपिक के लिये शुरुआती खेलों की सूची में से मुक्केबाजी को बाहर रखा गया है जो कई देशों के लिये गहरा झटका है और यह फैसला कई संचालन संबंधित मुद्दों के कारण लिया गया है।

रॉय जोंस जूनियर (फाइल फोटो)

अपनी पीढ़ी के सबसे सफल मुक्केबाजों में से एक जोंस ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) अध्यक्ष थॉमस बाक और आईओसी कार्यकारी समिति को एक खुला पत्र लिखा जिसमें उन्होंने उनसे इस महीने के शुरू में मुक्केबाजी को बाहर किये जाने के संबंध में फैसले पर दोबारा विचार का अनुरोध किया। इस पत्र में 1988 ओलंपिक के रजत पदक विजेता ने कहा कि मुक्केबाजी को ओलंपिक से बाहर करना ‘एक अपराध करने’ की तरह ही होगा।

End of Feed