Hylo Open 2026: लक्ष्य सेन ने करियर में दूसरी बार जीता हाइलो ओपन का खिताब,जोनाथन क्रिस्टी को दी फाइनल में मात

भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने रविवार को हाइलो ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में जोनाथन क्रिस्टी को सीधे गेम में पटखनी देकर पुरुष एकल खिताब अपने नाम कर लिया। यह उनका इस साल का पांचवां खिताब है।

सारब्रकेन (जर्मनी): भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ीलक्ष्य सेन ने रविवार को हाइलो ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में जोनाथन क्रिस्टी को सीधे गेम में पटखनी देकर पुरुष एकल खिताब अपने नाम कर लिया। लक्ष्य फाइनल मुकाबले में जोनाथन क्रिस्टी को 21-17, 21-10 के अंतर से पटखनी दी। मैच में लक्ष्य सेन का दबदबा देखने को मिला और विरोधी खिलाड़ी को कोई मौका नहीं दिया।लक्ष्य ने करियर में दूसरी बार ये खिताब अपने नाम किया।

Lakshya Sen

लक्ष्य सेन (फोटो क्रेडिट BAI Media)

लक्ष्य ने 21-17 के अंतर से पहले सेट किया अपने नाम

दोनों के बीच पहले सेट की शुरुआत में कांटे की टक्कर देखने को मिली। 5-4 के अंतर से बढ़त बनाने के बाद लक्ष्य ने पहले सेट में 8-4 से आगे हो गए और ब्रेक में 11-9 की बढ़त बना ली। इसके बाद लक्ष्य ने अपनी लय को बरकरार रखा और 18-12 से आगे हो गए। क्रिस्टी ने वापसी की कोशिश की और स्कोर 18-16 हो गया लेकिन अंत में लक्ष्य ने 21-17 के अंतर से पहला सेट अपने नाम कर लिया। लक्ष्य ने दूसरे सेट में शानदार शुरुआत की और लगातार चार अंक बटोरे। दूसरे सेट में लक्ष्य ने अपना दबदबा बनाए रखा और 11-7 से ब्रेक में आगे चल रहे थे। ब्रेक के बाद लक्ष्य ने क्रिस्टी को कोई मौका नहीं दिया और 21-10 से सेट और मैच अपने नाम कर लिया।

End of Feed