Australian Open 2025: भारत के युवा बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन ने अपना खिताबी जीत का सूखा आखिरकार खत्म कर लिया है। सिडनी में खेले गए ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में उन्होंने जापानी खिलाड़ी को सीधे गेम में हराकर खिताब पर कब्जा किया। लक्ष्य ने जापान के युशी तनाका को 21-15, 21-11 से हराया। लक्ष्य ने यह मुकाबला केवल 38 मिनट में अपने नाम कर लिया। यही कारण है कि यह उनके द्वारा जीते गए सबसे आसान फाइनलों में से एक कहा जा रहा है।
लक्ष्य सेन (साभार-BAI)
लक्ष्य ने इस जीत को विकेटकीपर बल्लेबाद केएल राहुल के स्टाइल में सेलिब्रेट किया। उन्बोंने उंगलियों को कानों में डालकर और आंखें बंद करके बाहरी शोर को अनसुना करने का इशारा किया। यह उनका तीसरा सुपर 500 खिताब है। हांगकांग में हारने के बाद, उन्होंने इस साल अपने दूसरे फाइनल को जीत में तब्दील किया है। उन्हें इस खिताब के लिए कुछ कड़े मुकाबले भी खेलने पड़े, जिसमें उन्होंने हमवतन आयुष शेट्टी और चोउ तिएन चेन जैसे खिलाड़ी को हराया।
