US Open 2023: लक्ष्य सेन को सेमीफाइनल में मिली हार, इस देश के धाकड़ खिलाड़ी ने दी शिकस्त

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 16, 2023, 03:39 PM IST

US Open 2023 semifinal: भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को अमेरिका ओपन के सेमीफाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। ऑल इंग्लैंड चैम्पियन ने लक्ष्य सेन को तीन गेम के रोमांचक मुकाबले में मात दी। दोनों खिलाड़ियों के बीच कुल एक घंटे 16 मिनट तक संघर्ष चला।

US Open 2023 semifinal: भारत के स्टार खिलाड़ी लक्ष्य सेन को अमेरिकी ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल के सेमीफाइनल में चीन के ऑल इंग्लैंड चैंपियन ली शी फेंग से संघर्षपूर्ण मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। राष्ट्रमंडल खेलों के गोल्ड मेडल विजेता और यहां तीसरी वरीयता प्राप्त सेन दूसरी वरीयता प्राप्त फेंग के खिलाफ 17-21, 24-22, 17-21 से हार गए। शनिवार की रात को खेला गया बीडब्ल्यूएफ सुपर 300 टूर्नामेंट का यह मुकाबला एक घंटे 16 मिनट तक चला।

Lakshya Sen

लक्ष्य सेन। (फोटो- ANI Twitter)

विश्व में सातवें नंबर के खिलाड़ी फेंग और 12वीं रैंकिंग के सेन के बीच यह मुकाबला काफी करीबी रहा। शुरुआती गेम में दोनों खिलाड़ी 17 अंकों तक बराबरी पर थे लेकिन के बाद चीन के खिलाड़ी ने आक्रामक रवैया दिखाया जबकि भारतीय खिलाड़ी ने कुछ गलतियां की।

End of Feed