लक्ष्य सेन ने पीएम मोदी से कहा- इन्होंने ओलंपिक के दौरान मेरा फोन छीन लिया था

Lakshya Sen To PM Narendra Modi: युवा भारतीय बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन ने पेरिस ओलंपिक 2024 में बैडमिंटन सिंगल्स वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंचने का कमाल किया और वो ऐसा करने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी बने, हालांकि वो सेमीफाइनल में हार गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान लक्ष्य ने पेरिस ओलंपिक के दौरान का एक दिलचस्प किस्सा सुनाया।

KEY HIGHLIGHTS
  • पेरिस ओलंपिक 2024
  • भारतीय ओलंपियंस पीएम नरेंद्र मोदी से मिले
  • लक्ष्य सेन ने सुनाया ओलंपिक का दिलचस्प किस्सा

युवा भारतीय बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया कि कोच प्रकाश पादुकोण ने पेरिस में पूरे ओलंपिक मुकाबले के दौरान उनका फोन जब्त कर लिया था। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने आवास पर भारत के पेरिस ओलंपिक एथलीटों से मुलाकात की और उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान लक्ष्य सेन ने अपने डेब्यू के दौरान आई चुनौतियां और खास क्षणों का अनुभव पीएम मोदी के साथ शेयर किया।

Lakshya Sen With PM Narendra Modi

लक्ष्य सेन प्रधानमंत्री मोदी के साथ (X)

लक्ष्य ने बताया कि शुरू से ही उनके मैच लंबे थे और हर मुकाबले में उन्हें कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा, जिसके लिए उन्हें शांत रहने और संयम बनाए रखने की आवश्यकता थी। इन तमाम चुनौतियों के बावजूद उन्होंने अन्य खिलाड़ियों के साथ घुलने मिलने के लिए समय निकाला, अक्सर साथ डिनर किया और अन्य अंतरराष्ट्रीय एथलीटों से भी मिले।

End of Feed