'नीरज चोपड़ा क्लासिक' के आगाज से पहले नीरज ने बताया क्या है खेल का सबसे कठिन हिस्सा

नीरज चोपड़ा ने अपने नाम से बेंगलुरू के श्री कांतीरवा स्टेडियम में शुरू होने जा रही 'नीरज चोपड़ा क्लासिक' अंतरराष्ट्रीय भालाफेंक प्रतियोगिता के आगाज से पहले बताया क्या है खेल का सबसे कठिन हिस्सा जिसके लिए नहीं मिल पाता है उन्हें समय?

बेंगलुरू: दोहरे ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनके नाम पर शुरू हुई अंतरराष्ट्रीय भाला फेंक प्रतियोगिता से पहले संगठनात्मक जिम्मेदारियों को निभाना और साथ ही अपनी व्यक्तिगत तैयारियों का प्रबंधन करना उनकी सबसे बड़ी चुनौती थी। नीरज चोपड़ा क्लासिक में शीर्ष स्तर के खिलाड़ी शनिवार को श्री कांतीरवा स्टेडियम में हिस्सा लेंगे। यह शीर्ष एथलीट पेरिस और चेक गणराज्य के ओस्ट्रावा में प्रतिस्पर्धी प्रतियोगिताओं के बाद इसमें हिस्सा ले रहा है।

Neeraj Chopra

नीरज चोपड़ा

ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक प्रतियोगिता 24 जून को जबकि पेरिस डायमंड लीग 20 जून को थी जिसमें इस भारतीय ने जीत हासिल की थी। कर्नाटक ओलंपिक संघ द्वारा आयोजित एक सम्मान समारोह के दौरान चोपड़ा ने कहा,'सबसे कठिन हिस्सा ट्रेनिंग है। हमें ट्रेनिंग के लिए बहुत कम समय मिलता है। मैंने पेरिस और ओस्ट्रावा में प्रतिस्पर्धा की और फिर बेंगलुरु की यात्रा की। अब मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूंगा। हमें सब कुछ एक साथ ही व्यवस्थित करना होता है।'उन्होंने कहा,'हमें सभी खिलाड़ियों से इस बारे में बात करनी होगी कि इसे कैसे बेहतर बनाया जाए। लेकिन सब कुछ ठीक चल रहा है। हम इसे संभाल लेंगे और प्रतिस्पर्धा भी करेंगे। लेकिन सबसे बड़ा लक्ष्य इस टूर्नामेंट को बड़ा बनाना है।'

End of Feed