FIFA World Cup 2026 Golden Boot Award: कीलियन एम्बाप्पे ने लगातार दूसरी बार गोल्डन बूट अवॉर्ड जीतकर रचा इतिहास

फ्रांस के 27 वर्षीय स्टार खिलाड़ी और कप्तान कीलियन एम्बाप्पे ने लगातार दूसरी बार गोल्डन बॉल अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया है। गोल की रेस में उन्होंने लियोनल मेसी को पीछे छोड़ा।

न्यूयॉर्क: फ्रांस के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी कीलियन एम्बाप्पे लगातार दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप में गोल्डन बूट का अवॉर्ड अपने नाम करने में सफल रहे। इंग्लैंड के खिलाफ कांस्य पदक मुकाबले में दो गोल करके एम्बाप्पे ने लियोनल मेसी से 2 गोल की बढ़त बना ली थी। मेसी के पास एम्बापे की बराबरी करने का मौका स्पेन के खिलाफ फाइनल मुकाबले में था लेकिन वो कोई गोल नहीं कर सके और अर्जेंटीना को फाइनल मुकाबले में 0-1 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। एम्बाप्पे ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में 10 गोल किए और दो अस्सिट भी किए।

Kylian Mbappe

कीलियन एम्बाप्पे

लगातार दो बार गोल्डन बूट अवॉर्ड जीतने वाले पहले प्लेयर

साल 2018 में अपने डेब्यू वर्ल्ड कप में एम्बाप्पे ने 4 गोल किए थे। इसके बाद उन्होंने साल 2022 में 8 गोल करके गोल्डन बूट अवॉर्ड अपने नाम किया। अपने करियर के तीसरे विश्व कप में 10 गोल करके एम्बाप्पे विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। एम्बाप्पे लगातार दो वर्ल्ड कप में गोल्डन बूट अवॉर्ड जीतने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले ये कारनामा 96 साल के इतिहास में और कोई खिलाड़ी नहीं कर सका।

End of Feed