Korea Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंची सात्विक-चिराग की जोड़ी

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 21, 2023, 06:15 PM IST

भारत की स्टार चिराग सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी कोरिया ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। सेमीफाइल में उनकी भिड़ंत साल 2021 की वर्ल्ड चैंपियन जोड़ी से होगा।

येओसु (कोरिया): भारतीय खिलाड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार पुरुष युगल जोड़ी ने शुक्रवार को जापान के ताकुरो होकी और युगो कोबायाशी को सीधे गेम में हराकर कोरिया ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। तीसरी वरीय भारतीय जोड़ी ने महज 40 मिनट में जीत हासिल की। दुनिया की तीसरे नंबर की जोड़ी ने पांचवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी को 21-14, 21-17 से शिकस्त दी। सात्विक और चिराग का सामना अब चीन के वेई केंग लियांग और चांग वांग की दूसरी वरीय जोड़ी से होगा जो पुरुष युगल में 2021 विश्व चैम्पियन हैं।

Satwik Sairaj Rankireddy and Chirag Shetty

सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी

पहले गेम में मिली भारतीय जोड़ी को कड़ी टक्कर

पीवी सिंधू, एचएस प्रणय और किदाम्बी श्रीकांत और अन्य भारतीय पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। पिछले महीने इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट जीतने के बाद अपना पहला टूर्नामेंट खेल रही भारतीय जोड़ी को पहले छह अंक तक कड़ी टक्कर मिली। लेकिन लगातार चार अंक जीतकर सात्विक-चिराग ने बढ़त बना ली। इसके बाद सात्विक और चिराग ने पहला गेम आसानी से अपने नाम कर लिया।

End of Feed