Malaysia Open: पांचवें नंबर के खिलाड़ी जोनाथन क्रिस्टी को हराकर दूसरे दौर में पहुंचे श्रीकांत

  • Agency by: भाषा
  • Updated Jan 9, 2024, 02:54 PM IST

Malaysia Open 2024: भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए मंगलवार को यहां दुनिया के पांचवें नंबर के खिलाड़ी इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी को कड़े मुकाबले में हराकर मलेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बनाई।

भारत के किदांबी श्रीकांत (Kidambi Srikanth) ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए मंगलवार को यहां दुनिया के पांचवें नंबर के खिलाड़ी इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी को कड़े मुकाबले में हराकर मलेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बनाई। आंध्र प्रदेश के गुंटूर के 30 साल के श्रीकांत ने एक घंटा और पांच मिनट चले पहले दौर के मुकाबले में छठे वरीय क्रिस्टी को 12-21 21-18 21-16 से हराया। दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी श्रीकांत अगले दौर में हांगकांग के एनजी का लोंग एंगस से भिड़ेंगे।

Kidambi Srikanth Beats Jonatan Christie In Malaysia Masters

किदांबी श्रीकांत ने जोनाथन क्रिस्टी को मलेशिया ओपन में हराया (AP File)

विश्व चैंपियनशिप 2021 के रजत पदक विजेता श्रीकांत आम तौर पर तीन गेम के मुकाबले के दबाव को झेलने में नाकाम रहे हैं लेकिन मंगलवार को पहला गेम गंवाने के बावजूद उन्होंने धैर्य बरकरार रखते हुए जीत दर्ज की। इंडोनेशिया के खिलाड़ी के खिलाफ श्रीकांत ने कुछ बेहतरीन मैच खेले हैं। उन्होंने क्रिस्टी के खिलाफ 11 में से छह मुकाबलों में जीत दर्ज की है।

End of Feed