ओसासुना के खिलाफ बेंजेमा पेनल्टी करने से चूके, रियल मैड्रिड की जीत का सिलसिला टूट गया

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 3, 2022, 01:58 PM IST

Real Madrid vs Osasuna: फ्रांस के स्ट्राइकर बेंजेमा दूसरे हाफ में पेनल्टी किक पर गोल से चूक गए जिससे मैड्रिड का मौजूदा सत्र में सभी प्रतियोगिताओं में लगातार नौ जीत का सिलसिला भी रुक गया। इस ड्रॉ के साथ मैड्रिड ने ला लीग में अपना शीर्ष स्थान भी बार्सीलोना को गंवा दिया जिसने शनिवार को मालोर्का को 1-0 से हराया था।

चोट के बाद वापसी कर रहे करीम बेंजेमा रविवार को यहां पेनल्टी पर गोल करने से चूक गए जिससे रीयाल मैड्रिड को 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहे ओसासुना के साथ 1-1 के ड्रॉ से अंक बांटने को मजबूर होना पड़ा। फ्रांस के स्ट्राइकर बेंजेमा दूसरे हाफ में पेनल्टी किक पर गोल से चूक गए जिससे मैड्रिड का मौजूदा सत्र में सभी प्रतियोगिताओं में लगातार नौ जीत का सिलसिला भी रुक गया।

Karim_Benzema

करीम बेंजेमा (AP)

इस ड्रॉ के साथ मैड्रिड ने ला लीग में अपना शीर्ष स्थान भी बार्सीलोना को गंवा दिया जिसने शनिवार को मालोर्का को 1-0 से हराया था। दोनों टीम के समान 19 अंक हैं लेकिन बार्सीलोना की टीम बेहतर गोल अंतर के कारण शीर्ष पर है।

End of Feed