FIH Junior World Cup: जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप से पहले अमनदीप का बड़ा बयान, बोले- इस खामियों पर काम किया

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 24, 2023, 01:30 PM IST

FIH Junior World Cup: जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप का आगाज अगले महीने यानी 5 दिसंबर से होगा। इस मुकाबले में भारतीय टीम सहित कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी। भारतीय टीम को पूल सी में रखा गया है। भारत टूर्नामेंट में दक्षिण कोरिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा।

FIH Junior World Cup: भारतीय हॉकी खिलाड़ी अमनदीप लाकड़ा ने शुक्रवार को कहा कि टीम ने कुआलालंपुर में आगामी एफआईएच (अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ) जूनियर हॉकी विश्व कप से पहले सभी खामियों की पहचान कर उसमें सुधार किया है। इस टूर्नामेंट का आयोजन पांच से 16 दिसंबर तक होगा, जिसमें भारत शुरुआती दिन पूल सी मैच में दक्षिण कोरिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा।

Amandeep Lakra, Junior Hockey World Cup

शॉट लगाते हुए भारतीय खिलाड़ी।

लाकड़ा ने हॉकी इंडिया से जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘टीम का तैयारी शिविर शानदार रहा। हमने अपनी सभी खामियों की पहचान की और अपने खेल के सभी पहलुओं में सुधार करने के लिए कड़ा अभ्यास किया है।’ इस युवा खिलाड़ी ने कहा, ‘हमारे में से हर खिलाड़ी ने बहुत कड़ी मेहनत की है और शिविर में सबने अच्छे से एक-दूसरे का सहयोग किया। मैं इस टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगा और उम्मीद है कि जूनियर विश्व कप जीतने में महत्वपूर्ण योगदान दूंगा।’

End of Feed