महान जुगराज सिंह ने बताया हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में कौन होगा भारत का 'ट्रंपकार्ड'

Jugraj Singh On Indian Trump-Card In Hockey World Cup 2026: हॉकी विश्व कप करीब है और दुनिया भर के भारतीय हॉकी फैंस पुरुष और महिला हॉकी खिलाड़ियों को अपने देश का नाम रोशन करते देखना चाहेंगे। जहां तक बात है भारत के महान ड्रैग फ्लिकरों में से एक रहे पूर्व खिलाड़ी जुगराज सिंह की, तो उन्होंने बताया है कि इस बार विश्व कप में भारतीय पुरुष हॉकी टीम में कौन सा खिलाड़ी ट्रंपकार्ड साबित होने वाला है।

FIH Hockey World Cup 2026: भारत के महानतम ड्रैग फ्लिकरों में शुमार जुगराज सिंह के सुनहरे सफर पर 2003 में एक कार दुर्घटना ने विराम लगा दिया था लेकिन उन्हें हरमनप्रीत सिंह में अपना अक्स नजर आता है और उनका मानना है कि भारतीय कप्तान इस सप्ताह शुरू हो रहे विश्व कप में टीम के ’ट्रंपकार्ड’ साबित होंगे। जुगराज ने भाषा को दिये इंटरव्यू में कहा, "इस समय विश्व के शीर्ष तीन ड्रैग फ्लिकर में से एक हरमनप्रीत हैं । वह तोक्यो ओलंपिक के समय से ही शानदार खेल रहा है। टीम की जरूरत के समय लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाला खिलाड़ी ही ’ट्रंपकार्ड’ होता है और मुझे लगता है कि वह हरमनप्रीत होगा । उसकी फिटनेस भी अच्छी है।"

Jugraj Singh Predicts Indian hockey team trump card player in hockey world cup 2026

जुगराज सिंह (file)

होबर्ट में 2001 जूनियर विश्व कप में भारत की खिताबी जीत के नायक रहे जुगराज उस दौर में पाकिस्तान के सोहेल अब्बास और जर्मनी के फ्लोरियन कुंज की टक्कर के ड्रैग फ्लिकर माने जाते थे । लेकिन जालंधर के पास 2003 में हुई कार दुर्घटना ने उनके सफर पर विराम लगा दिया था। हरमनप्रीत की ही तरह सुरजीत हॉकी अकादमी से ही निकले जुगराज ने कहा, "उसका स्टाइल हूबहू मेरे जैसा है । उसका खेलने का तरीका और आक्रामकता मुझे अपनी याद दिलाता है । उसमे मुझे अपना अक्स नजर आता है । मैं बोलता भी हूं कि खेल तू रहा होता है और मुझे लगता है कि मैं मैदान पर हूं।’’

End of Feed