US Open 2025: जेसिका पेगुला अमेरिकी ओपन क्वार्टर फाइनल में, सामना क्रेसिकोवा से

Jessica Pegula In US Open 2025 Quarter Finals: चौथी वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला ने अमेरिका की ही अन लि को सिर्फ 54 मिनट में 6-1, 6-2 से हराकर अमेरिकी ओपन क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब उनका सामना दो बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन बारबोरा क्रेसिकोवा से होगा जिन्होंने टेलर टाउनसेंड को 1-6, 7-6, 6-3 से मात दी । पेगुला ने अभी तक इस टूर्नामेंट में एक भी सेट नहीं गंवाया है।

चौथी वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला ने अमेरिका की ही अन लि को सिर्फ 54 मिनट में 6-1, 6-2 से हराकर अमेरिकी ओपन क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब उनका सामना दो बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन बारबोरा क्रेसिकोवा से होगा जिन्होंने टेलर टाउनसेंड को 1-6, 7-6, 6-3 से मात दी । पेगुला ने अभी तक इस टूर्नामेंट में एक भी सेट नहीं गंवाया है।

Jessica Pegula

जेसिका पेगुला

इसके साथ ही 31 ग्रैंडस्लैम खेल चुकी टाउनसेंड का पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचने का सपना भी टूट गया। अन्य मुकाबलों में कार्लोस अल्काराज ने आर्थर रिंडरनेच को 7-6, 6-3, 6-4 से हराया । वह ओपन युग में 13 ग्रैंडस्लैम क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए । वहीं नोवाक जोकोविच रिकॉर्ड 64वें ग्रैंडस्लैम क्वार्टर फाइनल में पहुंचे जब उन्होंने क्वालीफायर जान लेनार्ड स्टफ को 6-3, 6-3, 6-2 से मात दी।

End of Feed