Jake Paul vs Mike Tyson: जेक पॉल ने माइक टायसन को एकतरफा मुकाबले में हराया

Jake Paul vs Mike Tyson: जेक पॉल ने दिग्गज माइक टायसन के खिलाफ मुकाबला आसानी से जीत लिया। लेकिन बाउट के अंतिम क्षणों में उन्होंने टायसन के फैंस का दिल जीत लिया जब वह उनके सामने झुक गए। पॉल ने यह मुकाबला आसानी से जीत लिया।

Jake Paul vs Mike Tyson: टेक्सास के एटी एंड टी स्टेडियम में खेले गए ब्लॉकबस्टर मुकाबले में जेक पॉल ने माइक टायसन को हरा दिया। बाउट के आखिरी कुछ मिनटों में पॉल ने दिग्गज माइक टायसन को सम्मान देते हुए उनके सामने झुक गए। इस बहुचर्चित मुकाबले में पॉल अनुभवी टायसन पर हावी रहे और उन्होंने 78-74 की स्कोर लाइन से जीत हासिल की। यह बिल्कुल एकतरफा मुकाबला था, लेकिन प्रशंसकों के लिए यह किसी ट्रीट से कम नहीं था।

sports news, sports news hindi, khel samachar (93)

माइक टायसन और जेक पॉल (साभार-X)

58 वर्षीय टायसन मुकाबले में सबसे कमजोर खिलाड़ी थे और पॉल ने उन्हें उलटफेर करने का कोई मौका नहीं दिया। मैच के अधिकांश समय तक पॉल, टायसन पर हावी रहे। जैसे ही मैच अंतिम क्षणों में पहुंचा, उन्होंने माइक टायसन को सम्मानपूर्वक विदाई दी। मैच के बाद दोनों एक दूसरे से गले मिले। पॉल इस मुकाबले में बीस साबित हुए और उनकी ऊर्जा देखने लायक थी जबकि दूसरी तरफ टायसन लगातार संघर्ष करते नजर आए। यह जेक पॉल के करियर की 11वीं और सबसे बड़ी जीत थी।

End of Feed