IPL 2023 Auction (आईपीएल नीलामी 2023): न्यूजीलैंड के क्रिकेटर केन विलियमसन का आईपीएल 2023 की नीलामी में बड़ा नुकसान हुआ है। शुक्रवार (23 दिसंबर, 2022) को केरल के कोच्चि में मिनी नीलामी के दौरान उन्हें गुजरात टाइटंस ने उन्हें सिर्फ बेस प्राइस दो करोड़ रुपए में खरीदा।
केन विलियमसन न्यूजीलैंड के प्लेयर हैं।
नीलामी की शुरुआत उन्हीं पर बोली लगाने के साथ हुई थी। दरअसल, पिछले सीजन में वह सनराइजर्स हैदराबाद टीम में थे। उन्होंने तब कुछ मुकाबलों में कैप्टेंसी भी संभाली थी, पर वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार फ्रैंचाइजी ने ऑक्शन में उन्हें सबसे पहले पेश कर दिया। विलियमसन के दो करोड़ रुपए की बोली लगाई और इतने में ही उन्हें खरीद लिया गया।
विलियमसन को सनराइजर्स हैदराबाद ने मोटी रकम चुकाते हुए 14 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। चूंकि, इस बार वह सिर्फ दो करोड़ की बेस प्राइस पर नीलाम हुए, इस लिहाज से उन्हें 12 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है। उन्होंने टीम (हैदराबाद) के लिए 76 मैच खेले और वह 2016 की विनर टीम का हिस्सा भी रहे थे। उनके नाम कुल 2101 रन दर्ज हैं, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 126.03 का है।
वैसे, इसी महीने की शुरुआत में उन्होंने ऐलान किया था कि वह न्यूजीलैंड के टेस्ट कैप्टन के नाते हट जाएंगे, पर बाकी के दो छोटे फॉर्मैट्स (वनडे और टी-20) में वह स्किपर बने रहेंगे। उन्होंने 2021 टी-20 विश्व कप में कीवी टीम को रनर-अप प्लेस पर पहुंचाया था।
