लखनऊ लेपर्ड्स की वैश्विक मंच पर दहाड़, आईपीबीएल फ्रेंचाइजी बनी पिकलबॉल विश्व कप के लिए भारतीय टीम की स्पॉन्सर, लॉन्च हुई आधिकारिक जर्सी

लखनऊ लेपर्ड्स चैंपियनशिप, जो एक PWR 700 इवेंट और 'रोड टू IPBL' सीरीज़ का हिस्सा है, ग्रेटर नोएडा की बेनेट यूनिवर्सिटी में 22-23 अगस्त 2026 को आयोजित होगी।

इंडियन पिकलबॉल लीग (IPBL) की प्रमुख फ्रेंचाइजी में से एक, 'लखनऊ लेपर्ड्स' ने शुक्रवार, 26 जून को पिकलबॉल वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत की राष्ट्रीय टीम को स्पॉन्सर करने का ऐलान किया। पिकलबॉल वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन 30 अगस्त से 6 सितंबर के बीच वियतनाम के दा नांग (Da Nang) में होगा। आईपीबीएल इंडियन पिकलबॉल एसोसिएशन (IPA) द्वारा मान्यता प्राप्त भारत की आधिकारिक पिकलबॉल लीग है। स्पॉन्सरशिप का ऐलान गुरुग्राम में किया गया जहां भारत के बेहतरीन पिकलबॉल खिलाड़ी एक दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। यह पिकलबॉल वर्ल्ड कप के लिए सीनियर खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल इवेंट भी है।

Lucknow Leopards Roar onto the World Stage_ IPBL Franchise Announces India World Cup team Sponsorshi

लखनऊ लेपर्ड्स ने वैश्विक मंच पर रखा कदम, आईपीबीएल फ्रेंचाइजी ने पिकलबॉल वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की स्पॉन्सरशिप की घोषणा की और आधिकारिक जर्सी का अनावरण किया।

जर्सी का अनावरण

ज़मीनी से वैश्विक स्तर तक भारतीय पिकलबॉल के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का प्रदर्शन करते हुए लखनऊ लेपर्ड्स ने आगामी विश्व कप में भारतीय खिलाड़ियों द्वारा पहनी जाने वाली आधिकारिक जर्सी का अनावरण किया। इस जर्सी को पहनकर खिलाड़ी वियतनाम में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। गुरुग्राम में मौजूद खिलाड़ियों और प्रशंसकों ने इस पल का जोरदार स्वागत किया। बेनेट यूनिवर्सिटी (Bennett University) और पिकलबॉल नाउ ने भी इस पहल के को-स्पॉन्सर के तौर पर अपना समर्थन दिया है।

End of Feed