IPBL 2025 : दिग्गज खिलाड़ी, शानदार चयन और उभरते सितारे, रोमांचक नीलामी के बाद तैयार हुईं इंडियन पिकलबॉल लीग की छह बेहतरीन टीमें

इंडियन पिकलबॉल लीग (IPBL 2025) के पहले सीजन के लिए हुई नीलामी में सभी छह फ्रेंचाइजी ने शानदार रणनीति के साथ खिलाड़ियों का चयन करके अपनी टीमों का गठन किया। जानिए छह टीमों में किन खिलाड़ियों को मिली जगह?

IPBL 2025 Players Auction: इंडियन पिकलबॉल लीग (IPBL 2025) के पहले सीजन के लिए हुई नीलामी में सभी छह फ्रेंचाइजी ने शानदार रणनीति के साथ खिलाड़ियों का चयन करके अपनी टीमों का गठन किया। इंडियन पिकलबॉल लीग के पहले सीजन का आयोजन 1 से 7 दिसंबर के बीच नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में होने जा रहा है जिसमें हैदराबाद रॉयल्स,बेंगलुरु ब्लास्टर्स,मुंबई स्मैशर्स, चेन्नई सुपर वॉरियर्स,लखनऊ लेपर्ड्स और कैपिटल वॉरियर्स गुड़गांव टीमें शिरकत करेंगी।

IPBL 2025 - Big Names, Smart Picks and Rising Stars Define a Thrilling Auction Day

इंडियन पिकलबॉल लीग 2025 दिग्गज खिलाड़ियों, शानदार चयन और उभरते सितारों के साथ पूरी हुई रोमांचक नीलामी

हैदराबाद रॉयल्स टीम ने निज़ामों के शहर से प्रेरणा लेकर एक शाही और हरफनमौला टीम का गठन किया। जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर बेन न्यूवेल और मेगन फज जैसे खिलाड़ियों का साथ उभरते हुए भारतीय खिलाड़ी दिव्यांशु कटारिया, स्नेहल पाटिल, तेजस गुलाटी और पूर्व टेनिस खिलाड़ी श्रेया चक्रवर्ती को मिला।

End of Feed