निलंबित WFI के संचालन के लिए IOA ने किया 3 सदस्यीय समिति का गठन

  • Agency by: भाषा
  • Updated Dec 27, 2023, 05:09 PM IST

भारतीय ओलंपिक संघ ने निलंबित भारतीय कुश्ती महासंघ के संचालन के लिए 3 सदस्यीय तदर्थ समिति का गठन किया है। जानिए किन लोगों को मिली है डब्लूएफआई के संचालन की जिम्मेदारी?

नई दिल्ली: भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने निलंबित भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के दैनिक कार्यों के संचालन के लिए तीन सदस्यीय तदर्थ समिति का गठन किया है। फैसले करते हुए अपने की संविधान के प्रावधानों का पालन नहीं करने पर खेल मंत्रालय ने डब्ल्यूएफआई को निलंबित कर दिया था। भारतीय वुशु संघ के अध्यक्ष भूपिंदर सिंह बाजवा पैनल के अध्यक्ष होंगे जबकि पूर्व हॉकी ओलंपियन एमएम सोमाया और पूर्व अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी मंजुषा कंवर इसके दो अन्य सदस्य हैं।

WFI

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया

खेल मंत्रालय ने दिया था समिति के गठन का आदेश

खेल मंत्रालय ने रविवार को डब्ल्यूएआई को निलंबित कर दिया था जिसके तीन दिन पहले नए पदाधिकारी चुने गए थे। पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के विश्वासपात्र संजय सिंह को चुनावों में अध्यक्ष चुना गया था। खेल मंत्रालय ने इसके बाद डब्ल्यूएफआई के दैनिक कार्यों के संचालन के लिए आईओए को तदर्थ समिति का गठन करने को कहा था। आईओए ने एक विज्ञप्ति में कहा कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष और डब्ल्यूएफआई के अधिकारियों ने अपने स्वयं के संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए मनमाने फैसले किए हैं और सुशासन के सिद्धांतों का भी उल्लंघन किया है।

End of Feed