लंबे कार्यकाल का रास्ता साफ, कूलिंग ऑफ पीरियड में भी राहत, IOA ने अपने संविधान में किए बड़े बदलाव

भारतीय ओलंपिक संघ ने अपने संविधान में बदलाव को स्वीकृति दे दी है। इस बदलाव के बाद अब कार्यकाल बढ़ने के साथ-साथ कूलिंग ऑफ पीरियड में राहत का रास्ता भी खुल गया है।

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने मंगलवार को अपनी आम सभा की विशेष बैठक में अपने संविधान में कुछ बदलावों को मंजूरी दे दी जो राष्ट्रीय खेल प्रशासन अधिनियम (एनएसजीए) के अनुरूप किए गए हैं। इन संशोधन से आईओए के पदाधिकारियों के लंबे कार्यकाल का रास्ता साफ होगा। आईओए की कार्यकारी समिति ने 19 अगस्त को हुई अपनी बैठक में पहले से लागू संविधान में किए गए संशोधनों को मंजूरी दी थी। इसके बाद मंगलवार को आम सभा की विशेष बैठक में इन बदलावों को अंतिम स्वीकृति प्रदान की गई।

IOA

भारतीय ओलंपिक संघ (साभार-PTI)

उम्र सीमा 70 से बढ़कर हुई 75 साल

पहले आईओए के संविधान के अनुसार चुनाव की तारीख तक 70 वर्ष की आयु पूरी कर चुका कोई भी सदस्य किसी भी पद के लिए चुनाव लड़ने का पात्र नहीं था।

End of Feed