सुप्रीम कोर्ट के आदेश को झटका नहीं मानते पहलवान, बोले- प्रदर्शन जारी रहेगा

  • Agency by: Agency
  • Updated May 4, 2023, 05:48 PM IST

Indian Wrestlers Controversy: डब्ल्यूएफआई के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की याचिका पर सुनवाई बंद करने के उच्चतम न्यायालय के फैसले को प्रदर्शनकारी पहलवानों ने किसी तरह का झटका मानने से इनकार करते हुए गुरुवार को कहा कि वे अपना विरोध जारी रखेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारतीय पहलवानों का विरोध प्रदर्शन
  • सुप्रीम कोर्ट के आदेश को झटका नहीं मानते पहलवान
  • पहलवान बोले- जारी रखेंगे प्रदर्शन

भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की याचिका पर सुनवाई बंद करने के उच्चतम न्यायालय के फैसले को प्रदर्शनकारी पहलवानों ने किसी तरह का झटका मानने से इनकार करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि वे अपना विरोध जारी रखेंगे।

Indian Wrestlers Protest update

भारतीय पहलवानों का विरोध प्रदर्शन (AP)

पहलवान बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 23 अप्रैल से धरने पर बैठे हैं। उनका आरोप है कि डब्ल्यूएफआई प्रमुख ने एक नाबालिग सहित सात महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न किया है।

End of Feed