Asian Games, KABADDI: भारत की महिला कबड्डी टीम ने मजबूत ईरान को 37-23 से हराकर दूसरी जीत दर्ज की

ASIAN GAMES 2026, Kabaddi: भारतीय पुरुष कबड्डी टीम के बाद भारतीय महिला कबड्डी टीम ने भी अपना दम दिखाया है। भारत की महिला कबड्डी टीम ने बुधवार को एशियन गेम्स 2026 में पूर्व गोल्ड मेडलिस्ट ईरान को मात देकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। इससे पहले, भारतीय पुरुष टीम ने भी मंगलवार को अपना दूसरा मुकाबला जीता था और आज वे जीत की हैट्रिक लगाने उतरेंगे।

Asian Games 2026, Women's Kabaddi: एशियाई खेलों में महिलाओं के कबड्डी इवेंट के अपने दूसरे ग्रुप लीग मैच में, भारत ने 2018 की गोल्ड मेडलिस्ट ईरान को आसानी से 37-23 से हराया। इससे पहले, भारतीय महिला टीम ने अपने ग्रुप लीग के पहले मैच में बांग्लादेश को 42-21 से हराया था। वे गुरुवार को जापान के खिलाफ अपना आखिरी ग्रुप लीग मैच खेलेंगी। भारतीय महिला टीम ने इस इवेंट में तीन गोल्ड मेडल और एक सिल्वर मेडल जीता है।

Indian women kabaddi team register second win in 2026 Asian Games Against Iran

एशियाड में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने ईरान को हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की

इससे पहले, मंगलवार को भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने ग्रुप-A के मुकाबले में दक्षिण कोरियाई टीम को 63-31 से बुरी तरह हराते हुआ अपना दम दिखाया था। मौजूदा चैंपियन भारतीय पुरुष कबड्डी टीम की ये दूसरी जीत थी और वे ग्रुप-A में शीर्ष पर हैं। अब भारतीय पुरुष कबड्डी टीम अपना अगला आज (बुधवार) बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी, जिसके बाद गुरुवार को ग्रुप-A के अपने आखिरी मैच में वे चीनी ताइपे की कबड्डी टीम से टक्कर लेंगे।

End of Feed