Asian Games: भारत की क्विम्सी डिसूजा ने टेकबॉल में मचाया धमाल, पहली बार में ही सेमीफाइनल तक पहुंचीं

Debutant Quimcy Joaquim Dsouza In Asian Games Teqball Semi-Final: भारतीय टेकबॉल खिलाड़ी क्विम्सी जोआकिम डिसूजा ने एशियन गेम्स में पहली ही बार में अपना दम दिखा दिया है और सेमीफाइनल में जा पहुंची हैं। दूसरी तरफ, दिन में सॉफ्ट बॉल टेनिस इवेंट में भारतीय पुरुष टीम को पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा।

KEY HIGHLIGHTS
  • एशियन गेम्स 2026
  • भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विम्सी डिसूजा सेमीफाइनल में पहुंचीं
  • सॉफ्ट बॉल टेनिस में भारतीय पुरुष टीम की हार

India In Asian Games 2026: एशियाई खेलों में पहली बार हिस्सा ले रहीं भारतीय टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी जोआकिम डिसूज़ा ने आइची-नागोया एशियाई खेलों में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। उन्होंने शुक्रवार को महिला सिंगल्स इवेंट में दो जीत हासिल करके सीधे सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। क्विंसी ने ग्रुप A के अपने दूसरे मैच में जापान की युइना साकामोतो के खिलाफ ज़बरदस्त वापसी की। पहला गेम 10-12 से हारने के बाद उन्होंने अगले दो गेम 12-11 और 13-11 से जीते और कड़े मुकाबले में 2-1 से जीत हासिल की।

Debutant Indian teqball player Quimsy Dsouza qualifies for Semi Finals Of Asian Games

डेब्यू पर क्विम्सी का धमाल, एशियन गेम्स टेकबॉल सेमीफाइनल में बनाई जगह (X/SAIMedia)

इसके बाद इस भारतीय खिलाड़ी ने ग्रुप A के तीसरे मैच में कंबोडिया की कोएमियन डीवाई पर 2-0 से शानदार जीत दर्ज की। क्विंसी ने पहला गेम 12-9 से जीता और फिर मैच 12-7 से जीतकर महिला सिंगल्स इवेंट के सेमीफाइनल के लिए सीधे क्वालीफाई कर लिया।

End of Feed