Indian tennis star Sania Mirza: भारत की महान टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने ‘खुशी के आंसुओं’ के साथ रविवार को एक खिलाड़ी के तौर पर अपनी शानदार यात्रा का समापन उसी स्थान से किया, जहां से उन्होंने इसकी शुरूआत की थी। सानिया ने लाल बहादुर टेनिस स्टेडियम में प्रदर्शनी मैचों में खेलकर अपने पथ-प्रदर्शक सफर को आखिरकार अलविदा कह दिया, जहां उन्होंने करीब दो दशक पहले ऐतिहासिक डब्ल्यूटीए एकल खिताब के साथ बड़े मंच पर अपने आगमन के संकेत दे दिय थे। प्रदर्शनी मैचों में रोहन बोपन्ना, युवराज सिंह, बेथानी माटेक सैंड्स, इवान डोडिग, कारा ब्लैक और मारियन बार्टोली शामिल थे।
सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना के साथ अन्य। (फोटो - किरेन रीजीजू के ट्विटर से)
ये पहुंचे थे प्रदर्शनी मैच देखने
प्रदर्शनी मैचों को देखने के लिए पहुंचने वालों में केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रीजीजू, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन, युवराज सिंह, रोबिन उथप्पा, अनन्या बिरला, हुमा कुरैशी, डुलकर सलमान, उनके प्रशंसक, परिवार, दोस्त, खेल हस्तियां और सानिया मिर्जा टेनिस अकादमी के छात्र शामिल थे।An icon of Indian Tennis bids adieu to the Court. Sania Mirza's grit and brilliance have left an indelible mark on… t.co/STBqMBL2ZJ
— ANI (@ANI) Mar 5, 2023
