सुमित नागल ने दो साल बाद जीता अपना पहला चैलेंजर खिताब, फाइनल में फ्रांस के खिलाड़ी को हराया

Sumit Nagal Tennis: यह नागल के करियर का सातवां एटीपी चैलेंजर एकल खिताब है। चैलेंजर स्तर पर उनका आखिरी खिताब जून 2024 में जर्मनी के हेलब्रॉन में आया था। इसके बाद से वह खिताबी सूखे से जूझ रहे थे।

Sumit Nagal Tennis: भारतीय टेनिस स्टार सुमित नागल ने आखिरकार दो साल से ज्यादा लंबे इंतजार को खत्म करते हुए एटीपी चैलेंजर खिताब पर कब्जा जमा लिया। रोमानिया के टार्गु मुरेस में खेले गए इंटारो ओपन क्ले कोर्ट टूर्नामेंट के फाइनल में नागल ने फ्रांस के क्वालीफायर फेलिक्स बालशॉ को सीधे सेटों में 6-3, 7-5 से हराया। शनिवार को मिली यह जीत नागल के करियर का सातवां एटीपी चैलेंजर एकल खिताब है। चैलेंजर स्तर पर उनका आखिरी खिताब जून 2024 में जर्मनी के हेलब्रॉन में आया था। इसके बाद से वह खिताबी सूखे से जूझ रहे थे। क्ले कोर्ट पर यह उनकी पांचवीं ट्रॉफी है, जो लाल बजरी पर उनकी मजबूत पकड़ को साबित करती है।

Sumit Nagal Instagram

सुमित नागल (nagalsumit)

दो साल से खराब फॉर्म से जूझ रहे थे नागल

28 साल के नागल पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म और रैंकिंग में गिरावट से जूझ रहे थे। इस खिताब से उन्हें 75 एटीपी रैंकिंग अंक मिले हैं। उम्मीद है कि नई रैंकिंग में वह लगभग 219वें स्थान पर पहुंच जाएंगे। साथ ही उन्हें 15,510 यूरो की पुरस्कार राशि भी मिली।

End of Feed