चेस ओलंपियाड खेलने पहुंची भारतीय टीम को झेलनी पड़ी अव्यवस्था, 5 घंटे तक नहीं मिला होटल रूम

Chess Olympiad 2026: भारत ने 2024 में बुडापेस्ट ओलंपियाड में इतिहास रचा था, जब पुरुष और महिला दोनों टीमों ने पहली बार स्वर्ण पदक जीते थे। शतरंज ओलंपियाड 2026 टूर्नामेंट 16 से 27 सितंबर तक खेला जाएगा, जहां भारत अपने दोनों स्वर्ण पदक बचाने उतरेगा।

Chess Olympiad 2026: गत चैंपियन भारतीय शतरंज टीम के लिए फिडे शतरंज ओलंपियाड 2026 की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उज्बेकिस्तान के समरकंद पहुंचने के बाद भारतीय पुरुष और महिला टीम को होटल में कमरे मिलने के लिए करीब पांच घंटे तक इंतजार करना पड़ा। यह टूर्नामेंट 16 से 27 सितंबर तक खेला जाएगा, जहां भारत अपने दोनों स्वर्ण पदक बचाने उतरेगा।

Chess

चेस ओलंपियाड खेलने पहुंची भारतीय टीम (फोटो साभार- Praggnanandhaa/X)

5 घंटे बाद खिलाड़ियों को मिला होटल

भारतीय दल के एक सदस्य ने बताया कि अब सभी खिलाड़ियों को कमरे मिल गए हैं, लेकिन शुरुआती अनुभव काफी निराशाजनक रहा। पुरुष टीम के कप्तान ग्रैंडमास्टर श्रीनाथ नारायणन ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, "फिडे शतरंज ओलंपियाड 2026 में बेहद खराब अनुभव। टीम पांच घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंची थी, अभी तक कमरे आवंटित नहीं हुए हैं।" वहीं ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती ने भी इसी तरह की नाराजगी जाहिर की।

End of Feed