Sharath Kamal Retirement: दिग्गज टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल ने किया संन्यास का ऐलान, इस दिन खेलेंगे आखिरी मैच

Sharath Kamal Retirement: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के ध्वजवाहक रह चुके दिग्गज टेनिस खिलाड़ी शरत कमल ने अपने करियर के अंत का फैसला कर लिया है। वे चेन्नई में इस महीने के अंत में होने वाला डब्ल्यूटीटी कंटेंडर टूर्नामेंट में आखिरी मैच खेलने वाले हैं।

Sharath Kamal Retirement: भारत के महान टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंत शरत कमल ने बुधवार को घोषणा की कि चेन्नई में इस महीने के अंत में होने वाला डब्ल्यूटीटी कंटेंडर टूर्नामेंट उनके करियर का आखिरी टूर्नामेंट होगा। यह टूर्नामेंट 25 से 30 मार्च तक खेला जाएगा। 42 वर्षीय शरत ने कहा, "मैंने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट चेन्नई में खेला था और अब यहीं पर मेरा आखिरी टूर्नामेंट होगा। यह पेशेवर खिलाड़ी के तौर पर मेरा आखिरी मुकाबला होगा।"

sharath kamal

शरत कमल (फोटो- X)

एक करियर जो प्रेरणा बना

शरत कमल ने अपने दो दशक लंबे करियर में कई उपलब्धियां हासिल कीं। उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में सात स्वर्ण पदक और एशियाई खेलों में दो कांस्य पदक जीते। पिछले साल पेरिस ओलंपिक में उन्होंने पांचवीं और आखिरी बार भारत का प्रतिनिधित्व किया, जहां वह उद्घाटन समारोह में भारत के संयुक्त ध्वजवाहक भी थे।

End of Feed