ISL 2026: देर से ही सही पर लौटा ISL, 14 फरवरी से ट्रॉफी के लिए भिड़ेंगी 14 टीमें

ISL 2026: इंडियन सुपर लीग 2026 की शुरुआत 14 फरवरी से होने जा रही है। इस बार यह 14 टीमों के बीच खेला जाना है। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को इसकी घोषणा की है।

ISL 2026: इंडियन सुपर लीग (ISL) 2026 की शुरुआत 14 फरवरी से होने जा रही है। इस सीजन 14 टीमों के बीच 91 मैच खेले जाने हैं। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को इसकी घोषणा की है। वाणिज्यिक साझेदारों की कमी के कारण यह लीग अब तक शुरू नहीं हो सकी थी, जिस कारण काफी विवाद भी रहा था, लेकिन अब फैंस और फुटबॉल खिलाड़ियों को बड़ी राहत मिली है। मीडिया से बात करते हुए मांडविया ने कहा कि सरकार ने खेल इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए देशभर के फुटबॉल क्लबों के साथ कई बैठकें की हैं। केंद्रीय खेल मंत्री ने बताया कि इंडियन सुपर लीग (आईएसए) की शुरुआत 14 फरवरी से होगी, जिसमें देशभर के क्लब हिस्सा लेंगे।

Indian Super League

इंडियन सुपर लीग (साभार-X)

इस सीजन 14 टीमें हिस्सा लेने जा रही हैं, जिनमें एटीके मोहन बागान एफसी, ईस्ट बंगाल एफसी, मोहम्मडन, इंटर काशी, मुंबई सिटी, चेन्नईयिन, दिल्ली, बेंगलुरु, गोवा, केरल ब्लास्टर्स, पंजाब, नॉर्थईस्ट यूनाइटेड, जमशेदपुर और ओडिशा की टीमें शामिल हैं।

End of Feed