Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में उतरेंगे भारत के 117 खिलाड़ी, 140 का सपोर्ट स्टाफ

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 17, 2024, 02:26 PM IST

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। महाकुंभ का आगाज 26 जुलाई से होगा, जो 11 अगस्त तक चलेगा। इस महामुकाबले के अलग-अलग खेलों में भारत के 117 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में भारत के 117 खिलाड़ी भाग लेंगे। खेल मंत्रालय ने इसके अलावा सहयोगी स्टाफ के 140 सदस्यों को भी मंजूरी दी है जिसमें खेल अधिकारी भी शामिल हैं। सहयोगी स्टाफ के 72 सदस्यों को सरकार के खर्चे पर मंजूरी मिली है। ओलंपिक के लिए जिन खिलाड़ियों ने क्वालीफाई किया था उनमें से केवल गोला फेंक की एथलीट आभा खटुआ का नाम सूची में नहीं है।

Paris Olympics 2024, Paris Olympics 2024, Paris Olympics 2024 Updates, Paris Olympics 2024 News, Indian players List, Indian players For Paris Olympics 2024, staff members list released for Paris Olympics, Amit Panghal, Hockey, Boxing,

पेरिस ओलंपिक (फोटो- Paris 2024 Twitter)

विश्व रैंकिंग के जरिए कोटा हासिल करने वाली आभा खटुआ का नाम हटाने को लेकर कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है। कुछ दिन पहले विश्व एथलेटिक्स की ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की सूची से उनका नाम हटा दिया गया था। खेल मंत्रालय की ओर से भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा को लिखे गए पत्र में कहा गया है,‘ओलंपिक खेल 2024 की आयोजन समिति के मानदंडों के अनुसार सहयोगी स्टाफ के 67 सदस्य ही खेल गांव में रुक सकते हैं जिनमें आईओए के 11 अधिकारी भी शामिल हैं। अधिकारियों में पांच सदस्य चिकित्सा दल के हैं।’

End of Feed