IPBL 2025 Day-3: चेन्नई का विजय अभियान जारी, बेंगलुरु ने मुंबई को और हैदराबाद ने लखनऊ को दी मात

इंडियन पिकलबॉल लीग के तीसरे दिन जबरदस्त मैच और शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शन देखने को मिले। तीसरे दिन बेंगलुरु ने मुंबई को करीबी अंतर से मात दी जबकि चेन्नई ने गुड़गांव को हराकर अपनी जीत के सिलसिले को बनाए रखा वहीं हैदराबाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ को पटखनी दी।

इंडियन पिकलबॉल लीग के तीसरे दिन तीन खेले गए जबरदस्त मुकाबलों में कड़ी प्रतिस्पर्धा और शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शन देखने को मिला। दिन की शुरुआत में बेंगलुरु ने एक रोमांचक मुकाबले में मुंबई को हराया। वहीं चेन्नई ने एक और जबरदस्त प्रदर्शन के साथ अपनी जीत के सिलसिले को बरकरार रखा और हैदराबाद की टीम लखनऊ के खिलाफ 5-1 बड़े अंतर से जीत दर्ज करने में सफल रही।

IPBL 2025_ Chennai’s Class, Bengaluru’s Fight, Hyderabad’s Statement in Day 3 Highlights

आईपीबीएल 2025 तीसरे दिन दिखा चेन्नई का क्लास, बेंगलुरु की उड़ान और हैदराबाद की छाप

बेंगलुरु ब्लास्टर्स ने मुंबई स्मैशर्स को 4-2 से हराया

दिन की शुरुआत अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर काबिज बेंगलुरु और मुंबई के बीच भिड़ंत के साथ हुई। दोनों टीमों के बीच इस राउंड का भावनात्मक रूप से सबसे उतार-चढ़ाव भरा मुकाबला देखने को मिला। क्वांग डुओंग ने मुंबई के लिए जबरदस्त शुरुआत की उन्होंने फुक हुइन्ह को मेन्स सिंगल्स मुकाबले में 15-10 के अंतर से मात दी और शुरुआती लय प्रदान की। बेंगलुरु ने इसके बाद जवाबी हमला किया। फुक और अर्जुन सिंह की जोड़ी ने मेन्स डबल्स में 15-11 के अंतर से जीत दर्ज करके बराबरी कर ली। इसके बाद पेई चुआन काओ ने टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए एलिसन हैरिस को 15-7 पटखनी दी और बेंगलुरु को 2-1 की बढ़त दिला दी। एलिसन हैरिस और पर्ल अमालसदिवाला ने काओ और राक्षिका रवि की जोड़ी को 15-14 के अंतर से बमुश्किल जीत दर्ज करने दी। यह महिला डबल्स का रोंगटे खड़े कर देने वाला रोमांचक मैच था। इस जीत के साथ मुंबई ने मैच 2-2 से बराबर कर लिया। ग्रैंड रैली से पहले मैच का स्कोर बराबर था लेकिन अंत में बेंगलुरु ने 21-20 के अंतर से नाटकीय जीत दर्ज करके मैच अपने नाम कर लिया।

End of Feed