IPBL 2025: इंडियन पिकलबॉल लीग के पहले संस्करण का 1 दिसंबर को दिल्ली में होगा आगाज, इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में लगेगा खिलाड़ियों का जमावड़ा

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 13, 2025, 05:43 PM IST

Indian Pickleball League 2025: इंडियन पिकलबॉल लीग के पहले सीजन का धमाकेदार आगाज 1 दिसंबर 2025 को होने जा रहा है। सात दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट का आयोजन दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में होगा। आइए जानते हैं इस टूर्नामेंट से जुड़ी हर जरूरी जानकारी।

Indian Pickleball League 2025: भारतीय खेल जगत में एक नए अध्याय की शुरुआत इंडियन पिकलबॉल लीग (Indian Pickleball League – IPBL) के पहले सीजन के आगाज के साथ होने जा रही है। लीग का शुभारंभ 1 दिसंबर, 20025 को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में होगा। यह प्रतियोगिता एक सप्ताह तक चलेगी। यह भारत की पहली और आधिकारिक पिकलबॉल लीग है। लीग भारतीय पिकलबॉल संघ (IPA) और खेल एवं युवा मामलों के मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त है।

Indian pickleball league

भारतीय पिकलबॉल लीग (IBPL) के शुभारंभ के साथ भारत के खेल कैलेंडर में एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है।

भारतीय पिकलबॉल लीग का आयोजन ऐसे दौर में हो रह है जब पिकलबॉल एक खेल के रूप में दुनियाभर में बेहत तेजी से अपने पैर पसार रहा है। यह खेल पूरी दुनिया में अपनी सरलता और तेजी के कारण लोकप्रिय हो रहा है। आज दुनिया भर में तकरीबन पचास लाख से ज्यादा लोग खेल से जुड़े हैं, इसका वैश्विक बाजार भी तकरीबन 1.3 बिलियन डॉलर(लगभग 115 करोड़ भारतीय रुपये) का हो चुका है। भारत में पिकलबॉल बड़े और प्रमुख शहरों में तेजी से बढ़ रहा है साल 2028 तक खेल से जुड़ने वालों की संख्या के दस लाख (1 मिलियन) तक पहुंचने का अनुमान है। भारत में पिकलबॉल खेलने वाले 80 प्रतिशत से ज्यादा लोग 18 से 50 आयुवर्ग के हैं। यह सभी उम्र के लोगों द्वारा पसंद किया जाने वाला खेल बन गया है। इंडियन पिकलबॉल लीग इस लय को बरकरार रखने की दिशा में आगे बढ़त हुए देश भर में सुर्खियां बटोर रहा है।

End of Feed