Asian Games 2026: भारतीय हॉकी टीम ने इंडोनेशिया को 13-1 से रौंदा, दिलप्रीत सिंह ने दागे 4 गोल

India vs Indonesia Hockey Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अपने अभियान की धमाकेदार शुरुआत की। पूल A के पहले मैच में भारत ने इंडोनेशिया को 13-1 से हरा दिया। इस जीत के हीरो रहे दिलप्रीत सिंह, जिन्होंने 4 गोल दागे।

India vs Indonesia Hockey Asian Games: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 में अपने अभियान की धमाकेदार शुरुआत की है। पूल A के पहले मैच में भारत ने इंडोनेशिया को 13-1 से रौंद दिया। इस जीत के हीरो रहे दिलप्रीत सिंह, जिन्होंने 4 गोल दागे। रविवार को खेले गए मैच में भारत ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। 5वें मिनट में शीलानंद लाकड़ा ने गोल कर भारत को 1-0 से आगे किया। इसके बाद दिलप्रीत सिंह ने मैच का रुख ही बदल दिया। पहले उन्होंने 12वें मिनट में अभिषेक के लिए शानदार कट-बैक दिया और अभिषेक ने खाली नेट में गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया।

Hockey (7)

एशियन गेम्स हॉकी (फोटो साभार- @TheHockeyIndia)

दिलप्रीत सिंह ने किए 4 गोल

इसके बाद दिलप्रीत खुद स्कोरर बने और 18वें मिनट में सुमित और अभिषेक की मदद से उन्होंने पहला गोल किया। वहीं एक मिनट बाद ही रंजीत के पास पर दूसरा गोल दाग दिया। 19वें मिनट में राजिंदर सिंह और 21वें मिनट में मनदीप सिंह ने गोल कर स्कोर 6-0 कर दिया। 28वें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला और हाफ टाइम तक भारत 7-0 से आगे था।

End of Feed