Asian Games 2023, Badminton: भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम पहली बार फाइनल में पहुंची, पहले स्वर्ण की उम्मीद जगी

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 30, 2023, 09:03 PM IST

Asian Games 2023, Indian Badminton Team in Final: किदांबी श्रीकांत के निर्णायक मुकाबले में शानदार खेल के दम पर भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने रोमांचक सेमीफाइनल में शनिवार को यहां कोरिया को 3-2 से शिकस्त देकर एशियाई खेलों में पहला स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीद जीवंत रखी।

किदांबी श्रीकांत के निर्णायक मुकाबले में शानदार खेल के दम पर भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने रोमांचक सेमीफाइनल में शनिवार को यहां कोरिया को 3-2 से शिकस्त देकर एशियाई खेलों में पहला स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीद जीवंत रखी। भारतीय टीम एशियाड की इस स्पर्धा में पहली बार फाइनल में पहुंची है।

Kidambi Srikanth

किदांबी श्रीकांत (AP)

विश्व रैंकिंग में सातवें स्थान पर काबिज एचएस प्रणय ने शुरुआती गेम में उलटफेर के बाद मजबूत वापसी करते हुए जियोन ह्योक जिन को 18-21, 21-16, 21-19 से हराया और भारत को 1-0 से आगे कर दिया। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी शुरुआती युगल मुकाबले में मौजूदा विश्व चैंपियन सियो सेउंग-जे और कांग मिन-ह्युक से 13-21 24-26 से हार गये।

End of Feed