राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची भारतीय पुरुष और महिला टीम, मलेशिया से होगी खिताबी भिड़ंत

भारतीय महिला और पुरुष टीम 22वीं राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप के टीम स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गई है। दोनों वर्ग के सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को पटखनी दी। जहां उसकी गोल्ड के लिए मलेशिया से भिड़त होगी।

नई दिल्ली: भारत की पुरुष और महिला टीम ने बुधवार को 22वीं राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप के अपने-अपने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय पुरुष टीम ने एकतरफा मुकाबले में इंग्लैंड को 3-0 से हराकर प्रतियोगिता में अपना अजेय अभियान जारी रखा।

Indian Women Table Tennis Team

भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम

मनुष शाह ने कॉनर ग्रीन को 11-9, 11-9, 11-6 से हराकर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई। इसके बाद दुनिया के 38वें नंबर के खिलाड़ी मानव ठक्कर ने बायीं आंख के ऊपर 13 टांके होने के बावजूद शानदार प्रदर्शन करते हुए जोसेफ हंटर को 11-8, 11-4, 11-5 से शिकस्त दी। अनुभवी हरमीत देसाई ने बेंजामिन पिगॉट को 11-5, 11-5, 11-5 से हराकर भारत की 3-0 की जीत सुनिश्चित की। भारतीय पुरुष टीम ने पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच गंवाए बिना फाइनल में जगह बनाई।

End of Feed