Paris Olympics 2024: भारतीय पुरूष और महिला 4x400 रिले टीम ने पेरिस ओलंपिक के लिए किया क्वालिफाई

  • Agency by: Agency
  • Updated May 6, 2024, 02:16 PM IST

Paris Olympics 2024: जुलाई के अंत में आयोजित होने वाले पेरिस ओलंपिक 2024 की शुरुआत से पहले भारतीय फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। दरअसल भारतीय महिला और पुरूष चार गुणा 400 मीटर रिले टीमों ने सोमवार को विश्व एथलेटिक्स रिले में दूसरे दौर की हीट में दूसरे स्थान पर रहकर पेरिस ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर लिया।

Paris Olympics 2024: भारतीय महिला और पुरूष चार गुणा 400 मीटर रिले टीमों ने सोमवार को विश्व एथलेटिक्स रिले में दूसरे दौर की हीट में दूसरे स्थान पर रहकर पेरिस ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर लिया।रूपल चौधरी, एम आर पूवम्मा, ज्योतिका श्री दांडी और शुभा वेंकटेशन की चौकड़ी ने तीन मिनट 29 . 35 सेकंड का समय लेकर पहली हीट में जमैका (3 : 28 . 54) के बाद दूसरा स्थान हासिल करके पेरिस का टिकट कटाया।भारतीय टीम रविवार को पहले दौर की क्वालीफाइंग हीट में तीन मिनट 29 . 74 सेकंड का समय निकालकर पांचवें स्थान पर रही थी।

relay

भारत महिला रिले टीम (फोटो - SAI/X)

महिलाओं के बाद में पुरूष टीम (मोहम्मद अनस याहया, मोहम्मद अजमल, अरोकिया राजीव और अमोल जैकब) तीन मिनट 3.23 सेकंड का समय निकालकर अमेरिका (2 : 59 . 95) के बाद दूसरे स्थान पर रही।दूसरे दौर में तीनों हीट से शीर्ष दो टीमों ने 26 जुलाई से 11 अगस्त तक होने वाले ओलंपिक खेलों के लिये क्वालीफाई किया।

End of Feed