Asian Games 2026: एशियाई खेलों के फाइनल में पहुंची भारत की महिला और पुरुष कबड्डी टीम, नौवें गोल्ड पर पुरुषों की नज़र

भारत की पुरुष और महिला टीमों ने एशियाई खेलों में अपना दबदबा बरकरार रखते हुए कबड्डी के फाइनल में एंट्री कर ली है। सेमीफाइनल में पुरुषों ने थाइलैंड को और महिलाओं ने नेपाल की टीम को मात दी।

नागोया: भारत की पुरुष और महिला कबड्डी टीम ने अपना प्रभावशाली प्रदर्शन जारी रखते हुए शुक्रवार को यहां एशियाई खेलों के फाइनल में जगह बनाकर अपना स्वर्ण पदक बरकरार रखने की तरफ मजबूत कदम बढ़ाए। भारतीय पुरुष और महिला दोनों टीम शनिवार को होने वाले फाइनल में ईरान से भिड़ेंगी। मौजूदा चैंपियन भारतीय महिला टीम ने नेपाल पर 48-24 से जीत हासिल की। जिस तरह से वह अब चौथी बार स्वर्ण पदक हासिल करने से केवल एक जीत दूर है।

Indian Mens Kabaddi Team

भारतीय पुरुष कबड्डी टीम

पुरुषों ने थाइलैंड को और महिलाओं ने नेपाल को दी सेमीफाइनल में मात

भारत की पुरुष टीम भी मौजूदा चैंपियन है। उसने सेमीफाइनल में थाईलैंड के खिलाफ 66-28 से जीत दर्ज करके नौवां स्वर्ण पदक जीतने की अपनी उम्मीदों को पंख लगाए। महिलाओं के मुकाबले में भारत ने पहले हाफ में 31-17 की बड़ी बढ़त बना ली, जिसमें चार ऑल-आउट और चार बोनस अंक शामिल थे। नेपाल भारत को पर्याप्त चुनौती नहीं दे सका और दूसरे हाफ में केवल सात अंक ही जुटा सका। इससे पहले महिला टीम ने ग्रुप चरण में ईरान, बांग्लादेश और जापान को हराया था।

End of Feed