इंडियन मास्टर्स पोलो चैंपियनशिप में जिंदल पैंथर ने किया कमाल, रोमांचक मैच में अचीवर्स ब्लू को 9-8 से हराया

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 6, 2023, 09:55 AM IST

Indian Masters Polo championship 2023: इंडियन मास्टर्स पोलो चैंपियनशिप में जिंदल मास्टर्स ने अपना जलवा जारी रखा है। उन्होंने रविवार को रोमांचक मुकाबले में अचीवर्स ब्लू को मात दे दी है।

नई दिल्ली: जाने-माने पोलो खिलाड़ी नवीन जिन्दल के नेतृत्व में सैंटियागो मरांबियो, अर्जुन पुरस्कार विजेता सिमरन शेरगिल और सिद्धांत शर्मा ने अपने आक्रामक खेल की बदौलत रविवार को टीम जिन्दल पैंथर को शानदार जीत दिलाई। टीम जिन्दल पैंथर ने बेहद रोमांचकारी मैच में अचीवर्स ब्ल्यू को सोथेबीज इंटरनेशनल रियल्टी इंडियन मास्टर्स पोलो टूर्नामेंट (14 गोल) के फाइनल में 8 के मुकाबले 9 गोल से हरा दिया।

Indian Masters Polo 2023

इंंडियन मास्टर्स पोलो

नई दिल्ली के जयपुर पोलो ग्राउंड में आयोजित इस मैच में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। जिन्दल पैंथर की ओर से नवीन जिन्दल ने 1, सिमरन शेरगिल ने 3, सैंटियागो मरांबियो ने 4 और सिद्धांत शर्मा ने 1 गोल किया जबकि अचीवर्स ब्ल्यू की ओर से मैथ्यू पेरी ने 3 और अभिमन्यु पाठक ने 5 गोल किये।

End of Feed