Women's Junior Asia Cup: भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम ने जापान को 7-0 से रौंदा, क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की

Women's Junior Asia Cup Hockey: महिला जूनियर एशिया कप हॉकी में भारतीय टीम का दबदबा देखने लायक बन रहा है। भारतीय महिला टीम ने एक और जोरदार जीत दर्ज की है। इस बार जापान को 7-0 से करारी शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली है।

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने एशिया कप में अपना दबदबा बरकरार रखते हुए अपने तीसरे एलीट पूल मैच में जापान को 7-0 से करारी शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली। इस जीत से भारत के तीन मैचों में नौ अंक हो गए हैं और वह अभी एलीट पूल में शीर्ष पर है। भारत बुधवार को पूल के अपने आखिरी मैच में चीन का सामना करेगा, जिससे पूल में शीर्ष स्थान पर रहने वाली टीम का निर्धारण होगा। चीन के अभी दो मैचों में छह अंक हैं।

India beat Japan In Womens Junior Asia Cup Hockey

भारत ने महिला जूनियर एशिया कप हॉकी के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई (X/HockeyIndia)

कोरिया के खिलाफ 4-1 की जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करने और फिर मलेशिया के खिलाफ 11-1 से बड़ी जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम ने जापान के खिलाफ मुकाबले में अपनी आक्रामक लय को बरकरार रखा और शुरुआत से ही खेल पर नियंत्रण बना लिया।

End of Feed