भारत ने तीसरी बार जीता सुल्तान जोहोर कप, पेनल्टी शूटआउट में दी ऑस्ट्रेलिया को मात

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 29, 2022, 09:23 PM IST

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया को पेनल्टी शूटआउट में मात देकर तीसरी बार सुल्तान जोहोर कप खिताब पर कब्जा कर लिया है। भारतीय टीम पांच साल लंबे अंतराल के बाद ये खिताब जीतने में सफल हुई है।

जोहोर बाहरू (मलेशिया): दो बार की चैम्पियन भारत ने शनिवार को यहां रोमांचक पेनल्टी शूटआउट में ऑस्ट्रेलिया को 5-4 से हराकर सुल्तान जोहोर कप अपने नाम किया। इस तरह भारत ने टूर्नामेंट में पांच साल के खिताबी सूखे को समाप्त किया।

Indian-mens-hockey-team

भारतीय पुरुष हॉकी टीम( साभार Hockey India)

दोनों टीमें नियमित समय में 1-1 की बराबरी पर थी। फिर शूटआउट हुआ जिसमें भी दोनों टीमें 3-3 की बराबरी पर पहुंच गयी। अब मैच ‘सडन डेथ’ में पहुंच गया। उत्तम सिंह ने शूटआउट में दो बार गोल दागे जिसमें ‘सडन डेथ’ में किया गया गोल भी शामिल था। वहीं विष्णुकांत सिंह, अंकित पाल, सुदीप चिरमाको ने भी गोल किये। ऑस्ट्रेलिया की ओर से बर्न्स कूपर, फोस्टर ब्रोडी, ब्रुक्स जोशुआ और हार्ट लियाम ने गोल किये।

End of Feed