भारतीय हॉकी टीम की टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ंत, CWG 2022 के बाद पहली बार होगा आमना-सामना

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 3, 2022, 10:03 PM IST

भारतीय पुरुष हॉकी टीम अगले महीने से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। दोनों टीमों का कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के बाद पहली बार आमना-सामना होगा।

नई दिल्ली: भारतीय पुरुष हॉकी टीम आगामी नवंबर-दिसंबर में पांच मैचों की ‘टेस्ट श्रृंखला’ खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर काबिज भारतीय टीम एडिलेड के मेट स्टेडियम में 26 नवंबर से चार दिसंबर के बीच दुनिया की शीर्ष रैंकिंग की टीम के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला में भाग लेगी। इस श्रृंखला का दूसरा, तीसरा और चौथा मैच क्रमश: 27 नवंबर, 30 नवंबर और तीन दिसंबर को खेला जाएगा। इस साल अगस्त में बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल के बाद पहली बार दोनों टीमें एक-दूसरे के सामने होंगी।

भारतीय हॉकी टीम की टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ंत, CWG 2022 के बाद पहली बार होगा आमना-सामना

अगले साल जनवरी में ओडिशा में होने वाले 2023 पुरुष विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से पांच मैचों की यह श्रृंखला दोनों टीमों के लिए काफी अहम होगी। भारतीय महिला टीम भी अगले साल मई में ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के खिलाफ एक श्रृंखला में भाग लेगी। इस श्रृंखला के लिए तारीखों की पुष्टि होनी बाकी है। भारतीय टीम ने गोल्ड कोस्ट 2018 राष्ट्रमंडल खेलों के बाद से एक भी वरिष्ठ राष्ट्रीय भारतीय हॉकी टीम ऑस्ट्रेलिया में नहीं खेली है।

End of Feed