Paris Olympics 2024: भारतीय टीम को कोच हरेंद्र सिंह ने बताया पदक का प्रबल दावेदार

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 26, 2024, 07:25 PM IST

पेरिस ओलंपिक में भारतीय टीम को अनुभवी कोच हरेंद्र सिंह ने पदक जीतने का सबसे बड़ा दावेदार बताया है और उन्हें अपना स्वाभाविक खेल खेलने की सलाह दी है।

नई दिल्ली: करियर की शुरुआत से अब तक के उनके सफर को करीब से देखने वाले अनुभवी कोच हरेंद्र सिंह का मानना है कि भारतीय हॉकी टीम पेरिस ओलंपिक में पदक की प्रबल दावेदार है। उनकी टीम को एक ही सलाह है,'बस अपना स्वाभाविक खेल दिखाओ।'अप्रैल 2024 में भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच बनने के बाद भाषा को दिये पहले इंटरव्यू में हरेंद्र ने कहा ,'मैं उन्हें यही सलाह दूंगा कि अपना स्वाभाविक खेल दिखाओ। भारतीय टीम पदक जीतने में सक्षम है। मैं पदक के रंग को लेकर कयास नहीं लगाऊंगा लेकिन पदक मिलेगा और यह मैं सिर्फ इसलिये नहीं कह रहा हूं क्योंकि मैं भारतीय हूं।'

Indian Hockey Team

भारतीय हॉकी टीम

शानदार है भारत की फॉरवर्ड लाइन

उन्होंने कहा ,'भारत के पास अच्छी फॉरवर्ड लाइन है,शानदार मिडफील्डर और गोलकीपर पी आर श्रीजेश के रूप में भारतीय हॉकी की दीवार है। इसके अलावा हरमनप्रीत जैसा कूल कप्तान है।' अमेरिका की पुरुष टीम के मुख्य कोच रहे 55 वर्ष के हरेंद्र ने कहा,'क्रेग फुल्टन शानदार कोच हैं और ओलंपिक पदक विजेता रह चुके हैं। उन्हें पता है कि चैम्पियन टीम बनने के लिये क्या चाहिये और दबाव के हालात से कैसे निपटना है। उन्हें यूरोपीय और भारतीय हॉकी का काफी अनुभव है।'

End of Feed