Asian Champions Trophy: भारतीय हॉकी टीम का जलवा जारी, अब जापान को 5-1 से रौंदकर लगातार दूसरा मैच जीता

Asian Champions Trophy Hockey: गत चैंपियन भारतीय हॉकी टीम ने सोमवार को यहां पुरुष एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के लीग मैच में जापान को 5-1 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। सुखजीत ने दूसरे और 60वें मिनट में गोल किए जबकि अभिषेक (तीसरे), संजय (17वें) और उत्तम सिंह (54वें) अन्य गोल करने वाले भारतीय खिलाड़ी रहे।

KEY HIGHLIGHTS
  • एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट
  • भारतीय हॉकी टीम ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत
  • दूसरे मैच में जापान को 5-1 से शिकस्त दी

Asian Champions Trophy 2024: सुखजीत सिंह के दो गोल की मदद से गत चैंपियन भारत ने सोमवार को यहां पुरुष एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के लीग मैच में जापान को 5-1 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। सुखजीत ने दूसरे और 60वें मिनट में गोल किए जबकि अभिषेक (तीसरे), संजय (17वें) और उत्तम सिंह (54वें) अन्य गोल करने वाले भारतीय खिलाड़ी रहे। मात्सुमोतो काजुमासा ने 41वें मिनट में जापान के लिए एक गोल किया।

India vs Japan, Asian Champions Trophy 2024

भारत ने जापान को हराया (Hockey India/X)

रविवार को अपने शुरुआती राउंड-रॉबिन लीग मैच में चीन को 3-0 से हराने वाली चार बार की चैंपियन भारतीय टीम को दो पेनल्टी कॉर्नर मिले जबकि जापान की टीम ने पांच पेनल्टी कॉर्नर हासिल किेए। भारत ने मैच के दूसरे मिनट में ही सुखजीत के शानदार मैदानी गोल की बदौलत बढ़त हासिल कर ली। सर्कल के दाईं ओर खड़े संजय ने क्रॉस किया जिसे सुखजीत ने तेजी से डिफ्लेक्ट कर दिया।

End of Feed