वरुण कुमार ने लिया एफआईएच प्रो लीग से नाम वापस, बलात्कार के आरोपों को बताया निराधार

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 9, 2024, 12:55 AM IST

टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे वरुण कुमार ने अपने ऊपर लगे बलात्कार के आरोपों को निराधार और पैसे ऐंठने की सुनियोजित साजिश करार दिया। साथ ही मामले में कानूनी कार्रवाई और सलाह के लिए एफआईएच प्रो लीग से नाम वापस ले लिया है।

नई दिल्ली: पॉक्सो कानून के तहत बलात्कार के आरोपी और अर्जुन पुरस्कार विजेता भारतीय हॉकी खिलाड़ी वरुण कुमार ने इसे ‘पैसे ऐंठने का सुनियोजित प्रयास’ करार देते हुए अपने पर लगाए गए आरोपों के खिलाफ कानूनी विकल्प तलाशने के लिए भुवनेश्वर में एफआईएच प्रो लीग से नाम वापस ले लिया है। हॉकी इंडिया ने इस 28 वर्षीय खिलाड़ी को तत्काल अवकाश दे दिया है क्योंकि इस खिलाड़ी ने कहा था कि इस घटना से उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ रहा है।

Varun Kumar

वरुण कुमार (साभार Hockey India)

नाबालिग के साथ किया कथित बलात्कार

एक महिला ने आरोप लगाया है कि जब वह नाबालिग थी तब वरुण ने कई बार उनका यौन उत्पीड़न किया, इसके बाद बेंगलुरु पुलिस ने इस हॉकी खिलाड़ी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बाईस वर्षीया महिला ने सोमवार को दायर अपनी शिकायत में कहा है कि वह 2018 में इंस्टाग्राम के जरिए वरुण के संपर्क में आई और जब वह 17 साल की थी तब इस खिलाड़ी ने शादी का झांसा देकर उनके साथ कई बार बलात्कार किया।

End of Feed