भारत के 17 वर्षीय शतरंज खिलाड़ी गुकेश ने रचा इतिहास, 40 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, मिली इतनी इनामी राशि

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 22, 2024, 02:12 PM IST

Indian Grandmaster D Gukesh Creates History: 17 वर्षीय भारतीय शतरंज खिलाड़ी डी गुकेश ने चेस की दुनिया में नया इतिहास रच दिया है। गुकेश ने कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट जीता और 40 साल पुराना महान गैरी कास्पोरोव का रिकॉर्ड तोड़ डाला। विश्वनाथन आनंद ने भी गुकेश की तारीफ की है। गुकेश को भारी-भरकम इनामी राशि मिली है।

KEY HIGHLIGHTS
  • डी गुकेश ने रचा नया इतिहास
  • कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट जीतकर किया कमाल
  • गुकेश ने तोड़ा 40 साल पुराना रिकॉर्ड

भारत के 17 वर्ष के ग्रैंडमास्टर डी गुकेश (D Gukesh) ने कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट जीतकर इतिहास रच दिया और वह विश्व चैम्पियनशिप खिताब के सबसे युवा चैलेंजर बन गए । उन्होंने 40 साल पुराना गैरी कास्पोरोव का रिकॉर्ड तोड़ा। गुकेश ने 14वें और आखिरी दौर में अमेरिका के हिकारू नकामूरा से ड्रॉ खेला । विश्व चैम्पियन के चैलेंजर का निर्धारण करने वाले इस टूर्नामेंट में उनके 14 में से नौ अंक रहे। वह साल के आखिर में मौजूदा विश्व चैम्पियन चीन के डिंग लिरेन को चुनौती देंगे।

D Gukesh Wins Candidates Chess Tournament

डी गुकेश (SAI Media)

चेन्नई के रहने वाले गुकेश ने कास्पोरोव का रिकॉर्ड भी तोड़ा । कास्पोरोव 1984 में 22 साल के थे जब उन्होंने रूस के ही अनातोली कारपोव को विश्व चैम्पियनशिप खिताब के लिये चुनौती दी थी। गुकेश ने जीत के बाद कहा ,‘‘ बहुत राहत महसूस कर रहा हूं । मैं फेबियानो कारूआना और इयान नेपाम्नियाश्चि के बीच मैच देख रहा था । इसके बाद टहलने चला गया जिससे मदद मिली।’’

End of Feed